लखनऊ/मऊ, 5 मई (आरएनएस )। नगर पालिका कम्युनिटी हॉल, मऊ में शिक्षामित्र सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन ए.के. शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद भर से बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।कार्यक्रम का शुभारंभ योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से आयोजित प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के साथ हुआ। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों के धैर्य, समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा से जुड़े कर्मियों के सम्मान और आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने शिक्षामित्रों को प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम केवल मानदेय वितरण नहीं, बल्कि उनके प्रति सरकार के सम्मान और विश्वास का प्रतीक है।इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को आकर्षक बना दिया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

