-लखनऊ हाईवे पर रौजागांव चीनी मिल के पास हुआ हादसा
अयोध्या 5 मई (आरएनएस)। लखनऊ हाईवे पर मंगलवार को रुदौली कोतवाली क्षेत्र में एक डबल डेकर बस एक साइकिल सवार को रौंदते हुए अनियंत्रित होकर गढ्ढे में पलट गई। हादसे में साइकिल सवार पति पत्नी समेत कई घायल हो गए और मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। हादसे में पति पत्नी की मौत हुई है। वाराणसी में पंजीकृत एक डबल डेकर बस मंगलवार को लखनऊ से अयोध्या की ओर आ रही थी। इसी दौरान दोपहर बाद लगभग एक बजे हाईवे पर रुदौली कोतवाली क्षेत्र के रौजागांव चीनी मिल के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से गड्ढे मे चली गई और पलट गई। बस कि चपेट में आकर राजकुमारी रावत (उम्र 55 वर्ष) पत्नी राम सजीवन,इनके पति राम सजीवन रावत (60 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सुखई रावत निवासीगण चौहान का पुरवा थाना पटरंगा जनपद अयोध्या तथा जितेंद्र यादव पुत्र सत्यप्रकाश यादव निवासी मटौली का पुरवा थाना पटरंगा जनपद अयोध्या आदि घायल हो गए। घटना के समय मृतक राम सजीवन तथा मृतका राजकुमारी रावत दोनों लोग साइकिल से रुदौली कस्बे की तरफ जा रहे थे। बस में कुल 16 यात्री सवार थे,जिनमें से कुछ को मामूली चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली भेजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने राजकुमारी पत्नी राम सजीवन तथा राम सजीवन पुत्र स्वर्गीय सुखई को मृत घोषित कर दिया,वहीं जितेंद्र यादव (उम्र लगभग 22 वर्ष) पुत्र सत्य प्रकाश यादव को हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है। सीओ रुदौली आशीष निगम ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। अभी मामले में कोई तहरीर न मिलने के कारण कोई लिखा पढ़ी नहीं हुई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

