सोहावल-अयोध्या 5 मई (आरएनएस)। रौनाही थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी ड्योढ़ी बाजार क्षेत्र के श्रीराम बल्लभा इंटर कालेज के सामने साहब का पुरवा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जिसमें तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार बेचूलाल पुत्र परमेश्वर दीन उम्र 40 वर्ष निवासी कोटडीह सरैया की मौत हो गई। बेचूलाल शहर अयोध्या में काम करता था और सोमवार शाम ड्यूटी से लौटकर घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय भेजवाया।वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय ने बताया कि हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गयी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

