-राष्ट्रीय राजमार्ग के सब लेन का पानी विद्यालय तक पहुंचा
सोहावल-अयोध्या 5 मई (आरएनएस)। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 सोहावल चौराहा फ्लाइ ओवर के दक्षिणी किनारे रौनाही पड़ाव तक बने सब लेन से लगे नाले के पट जाने से बरसात का पानी सब लेन पार कर गली में बने प्राथमिक विद्यालय पूरे अबू सईंद में भर रहा है। मंगलवार को पूरा विद्यालय परिसर नाले के गंदे पानी से घिरा रहा। अभिभावक और बच्चों ने विद्यालय में आने की हिम्मत नहीं जुटाई।तब शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यालय से पानी निकलवाने की गुहार की। नाले के चोक कर जाने से प्रभावित हुए सबलेन के किनारे बनी दुकानों के दुकानदारों और ग्रामीणों ने शिकायत उप जिलाधिकारी से की। जिम्मेदार ठहराये गये एन एच ए आई के टोल प्रबंधक रौनाही बिनोद मिश्रा को फटकार लगी और अबिलम्ब पानी निकलवाने और नाला साफ कराने का आदेश दिया गया। पूछे जाने पर टोल प्रबंधक ने बताया कि बरसात कम होते ही सबलेन का पानी निकलवाने का प्रबंध किया जायेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

