जौनपुर 6 मई (आरएनएस )। बरसठी थाना क्षेत्र के गहली गांव में मंगलवार देर रात संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कीचड़ फेंका गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सुबह प्रतिमा पर कीचड़ देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।ग्रामीणों ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस कृत्य को समाज में आपसी सौहार्द बिगाडऩे की साजिश बताया और कहा कि ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। ग्रामीण इस प्रस्ताव पर सहमत हो गए हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि स्थिति को फिलहाल नियंत्रण में बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

