मेरठ 6 मई (आरएनएस) प्रधानाचार्य चौ0 मु0सिंह राजकीय महिला पालीटेक्निक दौराला-मेरठ मुकेश कुमार ने सर्वसाधरण को सूचित करते हुये बताया कि नगर पंचायत दौराला, मेरठ में संचालित संस्था चौ0मु0 सिंह राजकीय महिला पालीटेक्निक दौराला, मेरठ की भूमि पर युकेलिप्टिस के 14, शीशम के 02, बकायन के 02, जामुन के 02, अमलताश का 01, कटहल का 01, नीम का 01 एवं गूलर का 01 (कुल विभिन्न 24 वृक्ष) वृक्षों की नीलामी संस्था चौ0मु0 सिंह राजकीय महिला पालीटेक्निक दौराला, मेरठ की भूमि पर दिनांक 12 मई 2026 को प्रात: 11.00 बजे संस्था प्रधानाचार्य द्वारा गठित समिति के सम्मुख की जायेगी। समस्त नियम व शर्ते प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग मेरठ के पत्र दिनांक 23, मार्च 2026 के अधीन होगी। जिसकी जानकारी संस्था के नोटिस बोर्ड/संस्था की बेव साइट द्धह्लह्लश्चह्य://द्दद्दश्चस्रड्डह्वह्म्ड्डद्यड्ड.द्बठ्ठ अथवा नगर पंचायत दौराला, मेरठ के सूचना पट से प्राप्त की जा सकती है। सम्पूर्ण नीलामी प्रक्रिया प्रधानाचार्य के अधिकार क्षेत्र में होगी जिसको किसी भी विसंगति की स्थिति में रद्द किया जा सकता है एवं अंतिम निर्णय प्रधानाचार्य, चौ0मु0 सिंह राजकीय महिला पालीटेक्निक दौराला मेरठ का होगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

