प्रयागराज 6 मई (आरएनएस)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में बूथ जीतो चुनाव जीतो अभियान के तहत सेक्टर बूथ का गठन हेतु कैडर बैठक और उत्तर भारत के अम्बेडकर अछूतानंद का जन्मदिवस दीवान का पूरा उर्फ कठौली कंचनवा में पूर्व जिला महामंत्री उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज की अध्यक्षता में बैठक की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए आईपी रामबृज ने बताया कि स्वामी अछूतानंद की मुलाकात
प्रथम बार डा. बाबासाहेब भीमराव रामजी अम्बेडकर की मुंबई में 1928 में अछूत सम्मेलन के वक्त हुई थी। तब से बाबासाहेब और अछूतानंद ने मिलकर अछूतों की समस्याओं का कारवां आगे बढ़ाया। लंदन में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस हुई। उस समय स्वामी ने पांच सौ तार भिजवाया था कि डा. अम्बेडकर ही अछूतों के एकमात्र प्रतिनिधि पढ़े-लिखे विद्वान डॉक्टर अम्बेडकर हैं जिसका लाभ बाबासाहेब को मिला और उन्हें प्रतिनिधि माना गया।
शिक्षा के महत्व को बताते हुए स्वामी जी कहते हैं की जरूरत पड़े तो अपने खाने के बर्तन भी बैच दो । उनसे जो धन मिले उसे अपने बच्चों को पढ़ाओ। शिक्षा के बिना सर्वत्र अंधेरा है। ज्ञान का प्रकाश फैलाने के लिए शिक्षा आवश्यक है चाहे वह नारी हो या पुरुष। एक शिक्षित व्यक्ति करोड़ों अनपढ़ों को अपनी इच्छा अनुसार चलाता है। अत: शिक्षित होकर स्वयं अपने दीप बने।
गुलराज को ईटार, योगेन्द्र कुमार यादव को दीवान का पूरा, रमेश कुमार और विनोद कुमार को कुखुड़ी, मोहन लाल को सोढिय़ा और धीरज कुमार को देवरा का बूथ अध्यक्ष बनाया गया।
कैडर बैठक में कौशलेश कुमार, तेरसू, राजेश, राजू राव, मानिक चन्द्र, गुलराज, शिव चन्द्र, शिव रतन, श्याम यादव, रमेश कुमार, योगेंद्र कुमार, धीरज कुमार, कमलेश कुमार, लवलेश कुमार, राकेश कुमार, चंचल देवी, गीता देवी, विटोला देवी, सुमन देवी, सावित्री देवी, विजय लक्ष्मी, संगीता देवी, आशा देवी, शिवकली, नचकी देवी के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

