फतेहपुर 6 मई (आरएनएस)। असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपलापुर मजरे कुसुम्भी में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक ने गांव के बाहर जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार गोपलापुर मजरे कुसुम्भी निवासी रामभवन के पुत्र राहुल ने संदिग्ध अवस्था ने गांव के बाहर जंगल में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो रोते-बिखलते परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में भाई सुमेन्द्र ने दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

