ब्लाक प्रमुख और ग्राम प्रधानों ने भेजा सीएम को ज्ञापन
मसौली-बाराबंकी 6 मई (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश ग्राम प्रधान संघ के बैनर तले बुधवार को ब्लाक प्रमुख मसौली रईस आलम एव ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष सोमनाथ राजपूत की अगुवाई मे मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को सौंप कर समय से चुनाव न होने पर ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है।
ब्लाक प्रमुख रईश आलम, प्रधान संघ के अध्यक्ष सोमनाथ राजपूत, महामंत्री नीरज कुमार के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश में पंचायतों का कार्यकाल आगामी 26 मईएवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकालआगामी 19 जुलाई को समाप्त हो रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में देरी, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन न होना तथा सुप्रीम कोर्ट के ट्रिपल टेस्ट के अनुरूप आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण न होने के कारण समय से चुनाव कराना कठिन प्रतीत हो रहा है।
संगठन ने प्रशासकों की नियुक्ति के बजाय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को ही दायित्व सौंपने की मांग की है। तर्क दिया गया कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड जैसे राज्यों में भी ऐसी स्थिति में निर्वाचित प्रतिनिधियों को ही प्रशासनिक जिम्मेदारी दी गई थी। इसी आधार पर उत्तर प्रदेश में भी वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाना ही उचित एवं संवैधानिक समाधान बताया गया है। संगठन ने कहा कि प्रशासकों की नियुक्ति संविधान के भाग-9 की मूल भावना के विपरीत है और इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उनका मानना है कि यदि सरकार कार्यकाल बढ़ाती है, तो ग्रामीण जनता का विश्वास मजबूत होगा और विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान अनिल कुमार वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, मुईन अंसारी, उमाकांत वर्मा, उमाकांत राव, नूर मोहम्मद, मो. आलम, राम प्रसाद, दिनेश कुमार, सुरेश चंद्र वर्मा, रंजीत कुमार, अजय कुमार वर्मा, बलजीत, नईम कुरैशी, ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

