बाराबंकी।बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन जिला अध्यक्ष इंजी. जयदीप सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय में हृदय रोग के विशेषज डॉक्टर की उपलब्धता हेतु अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। उनके माध्यम से ये अनुरोध किया गया कि जिला चिकित्सालय में पिछले दो वर्षों से अधिक रिक्त चल रहे हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित करवाएं। इस अवसर पर जिला महामंत्री भूपेंद्र शुक्ला जिला मीडिया प्रभारी अमरेश शुक्ला जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा जिला विधिक सलाहकार ऋषि कालरा जिला मंत्री जनमेजय गुप्ता जिला प्रवक्ता अमित सचदेवा शहर अध्यक्ष मुन्नू लाल चैरसिया जिला मंत्री, शहर संयोजक अतुल गुप्ता शहर महामंत्री मुकेश त्रिवेदी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

