डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अयोध्या ने की स्कूली वाहनों के विरुद्ध अब तक हुई कार्यवाहियों की समीक्षा
बाराबंकी 6 मई (आरएनएस)। उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर उप परिवहन आयुक्त अयोध्या राजकुमार सिंह ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित और जनपद में स्कूली वाहनों के विरुद्ध अब तक हुई कार्यवाहियों की समीक्षा कीद्य समीक्षा के दौरान उप परिवहन आयुक्त अयोध्या श्री सिंह ने यूपी इंटीग्रेटेड स्कूली व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर अब तक दर्ज हुई वाहन के दस्तावेज, चालक का लाइसेंस, पुलिस सत्यापन, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, जीपीएस और सीसीटीवी जैसी सुविधाओं का विवरण का अवलोकन कियाद्य तथा स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्ती के साथ चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन मिलने पर सीज किए जाने को लेकर निर्देशित कियाद्य समीक्षा बैठक में उप परिवहन आयुक्त श्री सिंह ने प्रवर्तन टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त विद्यालय, प्रबन्धको, प्रधानाचार्यो को स्कूली वाहनों के सुरक्षा मानकों, फिटनेस, परमिट और शासन द्वारा विकसित स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल पर डेटा 100 प्रतिशत अपलोड करवाएद्य इस दौरान प्रवर्तन टीम को 3-3 ब्लाकों की जिम्मेदारी सौंपते हुए स्कूलो में जाकर सुरक्षा मानकों एवं फिटनेस, परमिट आदि पत्रावलियों की जाँच कर उल्लंघन मिलने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दियेद्य बैठक में उप परिवहन आयुक्त ने अब तक हुई कार्यवाहियों का अवलोकन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से स्कूलों के विरुद्ध जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी करने के भी निर्देश दिएद्य समीक्षा बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अंकिता शुक्ला, यात्री मालकर अधिकारी रवि चंद्र त्यागी, संभागीय निरीक्षक प्राविधिक बलवत सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

