दरियाबाद-बाराबंकी 6 मई (आरएनएस)। दरियाबाद ब्लाक सभागार में दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने शिविर लगाया। शिविर आयोजित किया गया। कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण के लिए पंजीकरण कराने को सैकड़ों की संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे। दिव्यांग प्रमाण पत्र आदि अभिलेख के साथ आवेदन पत्र भर पंजीकरण कराया। यहां पर दिव्यांगों का पंजीकरण वरिष्ठ लिपिक सियाराम, पंकज, अमित मिश्रा आदि ने किया। बताया गया कि शिविर में 73 दिव्यांगों का पंजीकरण हुआ है। शिविर में अधिकांश दिव्यांग नए उपकरण की मांग करते हुए आवेदन किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

