जैदपुर-बाराबंकी। विकास खण्ड हरख कार्यलय परिसर के सभागार में बुधवार को बीडीओ प्रीति वर्मा के नेतृत्व में बैठक हुई। जिसमें बीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव,रोजगार सेवक व पंचायत सहायकों को जरूरी दिशानिर्देश दिए। विशेष कर फार्मर रजिस्ट्री व फैमिली आईडी के साथ आयुष्मान कार्ड लिए जोर दिया गया। मनरेगा योजना में तेज़ी लेने के साथ ग्राम पंचायत भवन से सरकारी योजनाओं के फार्म ऑनलाइन भरने के लिए पंचायत सहायकों को आदेश दिए हैं। इस अवसर पर प्रभारी एडीओ पंचायत बृजेश कुमार,आइएसबी आलोक सिंह,एडीओ सुरेन्द्र कुमार सिंह,जेई करनपाल सिंह,सचिव नवीन कुमार राय,अवनीश कुमार त्रिपाठी,दिनेश पटेल,कंचन मिश्रा,संस्कृति भटनागर, बीना,प्रद्युम्न कुमार,नवीन कुमार,अक्षिता अस्थाना,शैलजा तिवारी,ग्राम रोजगार सेवक अरविंद कुमार,दुर्गेश कुमार,शिवशंकर,संदीप असगर अली,शत्रोहन, अमित कुमार व पंचायत सहायक उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

