जैदपुर पुलिस की ताबड़तोड़ तस्करों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप
जैदपुर-बाराबंकी। जैदपुर पुलिस लगातार मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों पर सख्ती के साथ शिकंजा कस रही है। उसी कड़ी में तीन बड़े तस्करों के पास से 644 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पकड़े गए तीन तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। और इस सक्रिय गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों को पुलिस पता कर रही है।
जैदपुर पुलिस के अनुसार एक बाइक से तीन लोग सफदरगंज की तरफ से जैदपुर की ओर आ रहे थे। तभी मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली। हिन्दू मुस्लिम एकता द्वार के पास पुलिस ने बाइक को रोक कर जामा तलाशी ली। तो उनकर पास से 644 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पकड़े गए तीनों तस्कर एक ही गांव बदोसराय थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी रामकरन पुत्र राजबहादुर,विकास तिवारी पुत्र हरिराम तिवारी व शिवम तिवारी पुत्र रामचंद्र तिवारी शामिल हैं। पकड़े गए तस्करों के मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अन्य तस्करों के नाम बताए हैं। जिनको पुलिस तलाश कर रही है। तस्करों को पकडऩे वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के साथ कस्बा इंचार्ज विनय कुमार,हेडकांस्टेबल गुफरान खान,विक्रम सिंह,मनोज पांडेय,अनुज सिंह,पवन सिंह अमित कुमार आदि शामिल हैं।
इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया की 644 ग्राम अवैध अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध एनडीपीएस की धारा में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। और पुलिस अन्य तस्करो को तलाश कर रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

