बाराबंकी 6 मई (आरएनएस)। महाराष्ट्र की राजनीति में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता और महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा उपचुनाव में न केवल जीत हासिल की है, बल्कि जीत का एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव धनंजय शर्मा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहारू सुनेत्रा पवार की यह जीत केवल एक चुनाव की जीत नहीं है, बल्कि यह महाराष्ट्र की जनता के अटूट विश्वास की जीत है। उन्होंने 2,18,930 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज कर साबित कर दिया है कि बारामती की जनता विकास और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है। यह गौरव का क्षण है कि राज्य को पहली महिला उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली जननेत्री भी मिली है।
सुनेत्रा पवार ने इस उपचुनाव में 2,18,930 वोटों के भारी अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह भारतीय विधानसभा चुनाव के इतिहास में सबसे बड़े जीत मार्जिन का एक नया विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने राजनीतिक कौशल से विरोधी खेमे को पूरी तरह पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

