बस्ती 6 मई (आरएनएस)। भारतीय रेलवे गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए यूपी, बिहार समेत देशभर के विभिन्न राज्यों के लिए समर स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. इस कड़ी में रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से गोरखपुर, सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल और प्रतापनगर से लालकुआं तक समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है, गर्मी की छुट्टियों में देश भर के विभिन्न रूट्स की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है. भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान भी कर रहा है. इसी क्रम में तीन जोड़ी यानी 6 और समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है. इन ट्रेनों के परिचालन से यूपी, बिहार के लोगों को फायदा होगा, पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधाजनक यात्रा के लिए रेलवे द्वारा लगातार समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, गोरखपुर के मुख्यजनसंपर्क अधिकारी ने ये भी कहा की अभी भी लोग स्पेशल ट्रेन के बजाय रूटीन ट्रेनों में ज्यादा सफर कर रहे है इस कारण समर स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली है और रूटीन ट्रेनों में भीड़ नजर आ रही है लोगो से अपील है की यात्री स्पेशल ट्रेनों में ट्राई करे और उससे सफर करे ।
बाईट – सुमित कुमार (मुख्यजनसंपर्क अधिकारी)
वीओ – ट्रेनों के कुछ डिटेल्स बात करे तो ये वो ट्रेने है जो इन इन तारीखों में चलेंगी, ट्रेन नंबर 01079 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई)-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 15 मई से 15 जुलाई, 2026 तक प्रतिदिन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) से 22.30 बजे प्रस्थान करके दादर से 22.47 बजे, ठाणे से 23.20 बजे, कल्याण से 23.50 बजे, दूसरे दिन नासिक रोड से 02.25 बजे, मनमाड से 03.20 बजे, जलगांव से 05.23 बजे, भुसावल से 06.00 बजे, खंडवा से 09.15 बजे, इटारसी से 13.15 बजे, भोपाल से 16.00 बजे, बीना से 18.20 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) से 22.00 बजे, ऊरई से 23.32 बजे, तीसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 02.20 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 04.15 बजे, गोंडा से 06.35 बजे, बस्ती से 07.55 बजे तथा खलीलाबाद से 08.30 बजे छूटकर 10.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी
वहीं, वापसी यात्रा में ट्रेन नंबर 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 17 मई से 17 जुलाई, 2026 तक प्रतिदिन गोरखपुर से 14.30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 15.05 बजे, बस्ती से 15.45 बजे, गोंडा से 17.00 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 19.55 बजे, कानपुर सेंट्रल से 22.25 बजे, दूसरे दिन ऊरई से 00.07 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) से 02.15 बजे, बीना से 06.15 बजे, भोपाल से 08.35 बजे, इटारसी से 10.40 बजे, खंडवा से 13.45 बजे, भुसावल से 15.25 बजे, जलगांव से 15.53 बजे, मनमाड से 18.00 बजे, नासिक रोड से 19.03 बजे, कल्याण से 23.40 बजे, ठाणे से 23.58 बजे तथा तीसरे दिन दादर से 00.20 बजे छूटकर 00.40 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) पहुंचेगी
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 09, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, इसी तरह वापसी में, ट्रेन नंबर 05575 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 28 अप्रैल से 14 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को सहरसा से 20.00 बजे प्रस्थान कर गढ़ बरूआरी से 20.22 बजे, सुपौल से 20.47 बजे, न्यू झाझा से 21.15 बजे, निर्मली से 21.47 बजे, घोघरडीहा से 22.02 बजे, झंझारपुर से 22.25 बजे, सकरी से 22.47 बजे, शिशो से 23.10 बजे, जनकपुर रोड से 23.52 बजे, दूसरे दिन सीतामढ़ी से 00.55 बजे, बैरगनिया से 01.30 बजे, रक्सौल से 02.40 बजे, नरकटियागंज से 03.50 बजे, बगहा से 04.22 बजे, कप्तानगंज से 08.22 बजे, गोरखपुर से 09.50 बजे, बस्ती से 10.50 बजे, गोंडा से 12.15 बजे, सीतापुर से 15.45 बजे, शाहजहांपुर से 17.22 बजे, बरेली से 18.34 बजे, मुरादाबाद से 21.25 बजे, हापुड़ से 23.22 बजे तथा तीसरे दिन गाजियाबाद से 00.27 बजे छूटकर 01.05 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहुंचेगी ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

