24 घंटे में कलवारी क्षेत्र के तीन स्थानों पर मारपीट
पाउं में टप्पेबाजी का नहीं कर सकी पर्दाफाश
बस्ती 6 मई (आरएनएस)। आपसी रंजिश और भूमि विवाद को लेकर कलवारी क्षेत्र में लगातार मारपीट, बलवा की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते 24 घंटे के अंदर क्षेत्र कोरमा, बबुरहिया और बेइली गांव में हमला, मारपीट व धमकी की घटनाएं हुई हैं। पीडि़तों की तहरीर पर सअलग-अलग स्थानों के रहने वाले सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में करीब दो माह से से अपराध का ग्राफ तेजी से ऊपर बढ़ा है। आलम यह है कि अपराधी अब बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस केवल लकीर पीटती नजर आ रही है। कलवारी थाना क्षेत्र में आए दिन हो रही मारपीट, चोरी और टप्पेबाजी की घटनाओं ने पुलिस की सक्रियता की पोल खोल कर रख दी है। क्षेत्र के पांउ बाजार में दिन-दहाड़े शातिर टप्पेबाज ने स्वर्ण कारोबारी को झांसा देकर पांच लाख के गहने लेकर फरार हो गया मगर पुलिस घटना के डेढ़ माह भी टप्पेबाजों का सुराग नहीं लगा सकी। हालिया घटनाओं पर गौर करें तो अपराधियों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि वे दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देने से भी नहीं हिचक रहे हैं। इसकी वजह से पुलिस के प्रति नागरिकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। छोटी-छोटी बातों पर मारपीट और बढ़ती गुंडागर्दी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों और चौराहों पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। मामूली कहासुनी अब खूनी संघर्ष और मारपीट में तब्दील हो रही है। क्षेत्र कोरमा गांव निवासी कृपाशंकर ओझा को उनके गांव के ही राजाराम चौारसिया व चंद्रेश में भूमि विवाद की रंजिश में उन्हें मारपीट कर अधमरा कर दिया। इसी तरह पुरानी रंजिश को लेकर बेइली गांव निवासी इरशाद अली पर हमला कर उनके गांव के ही ऊबैद सिद्दकी पुत्र बिलाल सिद्दकी और कासिम अली पुत्र आसिफ अली निवासी अखलाखोर थाना नगर ने सिर फोड़ दिया। बीते 24 घंटे के अंदर ही मारपीट हमले की तीसरी वारदात बबुरहिया निवासी नागेन्द्र कुमार के साथ हुई उनके गांव के ही प्रदीप पुत्र मुन्नीलाल,पठानपुर निवासी राजेश पटेल
व ढेकहा निवासी प्रिन्स व एक अज्ञात ने मिल कर हमला कर दिया। इस मामले में जब प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार गौड़ से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि पुलिस टीम लगातार काम कर रही है। टप्पेबाजी के मामले में कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया गया है और जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। जहां तक मारपीट की घटनाओं का सवाल है तो लोग बात-बात लड़ जा रहे हैं। विधिक कार्रवाई कर अंकुश लगाया जा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

