बस्ती 6 मई (आरएनएस)। डंपर की चपेट आकर कार चालक की मृत्यु हो गई। सड़क हादसे की घटना डुमरियागंज मार्ग पर डड़वा मिश्र गांव के पास मंगलवार रात को हुई। वाल्टरगंज क्षेत्र के ढेंकी निवासी 36 वर्षीय श्याम नारायण दुबे अपनी कार से मंगलवार रात करीब 12 बजे बस्ती से घर लौट रहे थे कि वह डड़वा मिश्र के सामने पहुंचे ही थे कि सामने से चल रहे एक डंफर ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सक ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया। दिवंगत की मां मालती, पिता कृष्ण कुमार दुबे, पत्नी सत्यभामा दुबे,बेटे तेजस, बेटी पीहू सहित परिवार के सभी लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

