बस्ती 6 मई (आरएनएस)। कोचिंग से घर आ वापस रहे छात्र की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। घटना मुंडेरवा-कांटे मार्ग की है। कस्बा निवासी दिलीप के 18 वर्षीय पुत्र शिवम कोचिंग से पढ़ कर जैसे ही घर जाने के लिए सड़क पार करने लगे अचानक डीसीएम की चपेट में ओर गंभीर रूप से घायल हो गए, मौके पर ही छात्र ने दम तोड़ दिया। दिवंगत शिवम इंटरमीडिएट के छात्र थे। दो भाइयों में सबसे बड़े थे। स्वजन के मुताबिक उनके छोटे भाई की भी दो वर्ष पहले घर के पास ही सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। थानेदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचायतनामा भर कर डीसीएम चालक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

