रुद्रपुर,07 मई (आरएनएस)। आजाद समाज पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संदीप कुमार ने वीरेंद्र नगर चौराहा सितारगंज में पिछले करीब दो माह से पाइपलाइन लीकेज की समस्या को लेकर जल संस्थान को ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को दिए ज्ञापन में संदीप ने बताया कि पाइपलाइन लीकेज के कारण लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। इससे सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर पानी फैलने से दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो रहे हैं। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की थी, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने विभाग से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर समस्या का निराकरण करने की मांग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

