रुद्रपुर,07 मई (आरएनएस)। सितारगंज में एक युवक शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी के लिए कहने पर गाली-गलौज करने व धमकाने का आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सितारगंज निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वार्ड 8 निवासी वसीम ने उसे प्रेमजाल में फंसा कर शादी करने का झांसा दिया। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी की बात कहने पर उसने साफ इनकार कर दिया। साथ ही गाली गलौज और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी युवक के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

