रुद्रपुर,07 मई (आरएनएस)। कोतवाली सितारगंज गेट से कुछ दूरी पर गुरुवार को एक लावारिस पशुओं ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वार्ड नंबर चार निवासी 59 वर्षीय सरफराज अहमद ने बताया कि वह गुरुवार को मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद बाइक से बाजार जा रहे थे। तभी कोतवाली गेट के पास पशुओं के एक झुंड ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। भीम आर्मी नेता सतेंद्र कुमार ने कहा कि पशुओं की समस्या को लेकर कई बार ज्ञापन और धरना-प्रदर्शन किए जा चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी सीमा से भी लोग अपनी फसलों को बचाने के लिए पशुओं को सितारगंज क्षेत्र में छोड़ जाते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

