रुड़की,07 मई (आरएनएस)। एक गांव में किशोरी की शादी करने से मना करने पर मारपीट के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके गांव के ही कुछ लोग 29 अप्रैल को उनके घर में घुस आए और उसके तथा मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसकी मां की सोने की नथली गुम हो गई। बताया कि आरोपी दोनों को घसीटते हुए अपने घर ले गए और बंधक बनाकर मंदिर में ले जाने का प्रयास करने लगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

