रुड़की,07 मई (आरएनएस)। मौसम खराब होने के साथ ही पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। करीब 17 घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने के चलते लोग अपने जरूरी काम भी नहीं निपटा पाएं। बुधवार शाम मौसम खराब होते ही सुल्तानपुर सहित देहात के कई गांव की बिजली एक साथ गुल हो गई। इसके बाद ऊर्जा निगम ने सुल्तानपुर की बिजली रात को सुचारू तो कर दी लेकिन उसके बाद भी यहां बिजली ट्रिपिंग चलती रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

