देहरादून,07 मई (आरएनएस)। चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म व बढ़ते महिला अपराधों के विरोध में गुरुवार को सुराज सेवा दल ने लैंसडाउन चौक पर प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार पर सवाल खड़े करते हुए पुतला दहन किया। अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था बनाने में विफल है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार के बड़े-बड़े दावे कागजों तक सीमित हैं। अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं है। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हो।संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि 48 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो जनता सड़क पर उतरकर हर जिले में उग्र आंदोलन करेगी। फांसी की सजा देने की भी मांग की।इस दौरान प्रदेश महामंत्री देवेंद्र बिष्ट, पछवादून युवा अध्यक्ष हिमांशु धामी, राजपुर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अमित अग्रवाल, लाल मणि भारद्वाज, दीपक राणा, नवीन राज, राजेश थापा, पूजा नेगी, नसरीन, भूमिका शर्मा, प्रियंका अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

