देहरादून,07 मई (आरएनएस)। बिंदाल क्षेत्र में पिछले वर्ष आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों को अब तक पुनर्वास न मिलने पर ‘बस्ती बचाओ आंदोलन’ ने नाराजगी जताई है। आंदोलन के संयोजक अनन्त आकाश के नेतृत्व में मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और मेयर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई। अनन्त आकाश ने बताया कि वर्ष 2025 की बाढ़ में बेघर हुए परिवार आज भी असुरक्षित हैं। क्षतिग्रस्त पुश्तों (तटबंधों) का निर्माण न होने से हालिया बारिश ने फिर से खतरे की घंटी बजा दी है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पुश्तों का निर्माण प्राथमिकता पर हो, पीडि़तों को तत्काल राहत व पुनर्वास सहायता मिले और बाढ़ से बचाव हेतु दीर्घकालिक योजना बने। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

