रायगढ़, 11 मई (आरएनएस)। पूंजीपथरा पुलिस ने POCSO के तहत 22 वर्षीय संदीप बंजारे को जेल भेजारायगढ़ के पूंजीपथरा में एक नाबालिग बालिका को प्रेम और शादी का झांसा देकर महीनों शोषण करने वाला 22 वर्षीय आरोपी संदीप बंजारे पकड़ा गया, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर POCSO के तहत उसे जेल भेज दिया। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर थाना पूंजीपथरा की टीम ने 11 मई को आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना दिसंबर 2025 में शुरू हुई जब स्कूल की छुट्टियों में बालिका अपने माता-पिता के साथ पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के एक प्लांट की लेबर कॉलोनी पहुंची। पड़ोस में रहने वाले संदीप बंजारे ने उससे दोस्ती की। 26 फरवरी 2026 को दोपहर में आरोपी ने उसे अपने कमरे में बुलाया। प्रेम का वादा किया। जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बालिका नाबालिग थी, आरोपी को यह पता था। इसके बाद डरा-धमकाकर कई बार शोषण किया। माता-पिता के अनुपस्थिति में कमरे में ले जाकर जबरन संबंध बनाता रहा। 8 मई 2026 को कंपनी के नए लेबर क्वार्टर में शादी का बहाना बनाकर मिलने बुलाया। बाहर चलने की बात की। तभी परिजन खोजते पहुंचे। दोनों को देख लिया। बालिका ने 9 मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 103/2026 में धारा 64(1) बीएनएस और POCSO एक्ट की 4, 6 के तहत केस दर्ज किया। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा और स्टाफ ने फौरन आरोपी की तलाश शुरू की।
सकरेली भाठा, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती निवासी संदीप बंजारे पिता जगदीश बंजारे, वर्तमान तराईमाल पूंजीपथरा को हिरासत में लिया। पूछताछ में अपराध कबूल किया। कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त लहजे में कहा—महिला-बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों का जिले में कोई स्थान नहीं, रायगढ़ पुलिस कठोर कार्रवाई जारी रखेगी। बहरहाल, नाबालिगों को लालच देकर शोषण करने वाले हर शिकारी को पुलिस अब जेल की सलाखों के पीछे धकेल देगी।
0

