टीकमगढ़ 11 may, (Rns) । Tikamgarh News: जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के डूडा गांव स्थित कबराटा तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार को उस समय हुई जब दोनों बच्चे दोस्तों के साथ नहाने के लिए तालाब गए थे।
मृतकों की पहचान 15 वर्षीय ,देवा पिता कमलेश बंशकार, निवासी डूडा, और ,कृष्ण पिता दशरथ बंशकार के रूप में हुई है। कृष्णा अपने मामा के घर डूडा गांव आया हुआ था। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है, पुलिस मामले की जांच कर रही है

