भोपाल 11 may, (Rns) । दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ISI के 9 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में से 3 मध्य प्रदेश के कमगढ़ और डबरा के रहने वाले हैं। दिल्ली को दहलाने की साजिश कर रहे थे। उन्होंने कुछ जगहों की फोटो पाकिस्तान भी भेजी थीं।
दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ने वाले आरोपियों में से टीकमगढ़ का अनमोल राय, ग्वालियर के डबरा का राजवीर और विवेक बंजारा शामिल हैं। अनमोल राय, राजवीर, विवेक बंजारा गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। तीनों को उनके गांव से गिरफ्तार किया गया है। तीनों दिल्ली में मजदूरी कर चुके हैं।
पुलिस को आरोपियों से संदिग्ध ई मेल मिले हैं। आरोपियों के मोबाइल से कई संदिग्ध नंबर मिले जिस पर ऑडियो और वीडियो कॉल हुई है। संदिग्ध मेल में यह भी खुलासा हुआ कि कई खास स्थानों की तस्वीरें पाकिस्तान भेजी गई थीं। आरोपियों के टारगेट पर दिल्ली का एक प्रसिद्ध मंदिर, ढाबा और सैन्य कैंप था। सभी गिरफ्तार आरोपी शहजाद भट्टी मॉड्यूल से जुड़े हुए थे। बता दें कि शहजाद भट्टी पाकिस्तान में बैठकर मॉड्यूल संचालित कर रहा है।