0 नवा रायपुर स्टेडियम में तैयारी जोरो पर
रायपुर, 11 मई (आरएनएस)। आईपीएल 2026 का रोमांच पूरे देश में चरम पर है और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर भी इससे अछूती नहीं है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इस सीजन में अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है। करीब 10 साल के अंतराल के बाद बीते रविवार यहां खेले गए मुकाबले में क्रष्टक्च ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया था। अब इसी मैदान पर 13 मई को RCB का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होने वाला है, जिसे लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
बता दें कि इस मुकाबले की सबसे बड़ी चर्चा का केंद्र बॉलीवुड सुपरस्टार और KKR के सह-मालिक शाहरुख खान हैं, जो इस मैच के लिए रायपुर पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि शाहरुख स्टेडियम में मौजूद रहकर न सिर्फ मैच का लुत्फ उठाएंगे, बल्कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाडिय़ों का हौसला भी बढ़ाएंगे। यह पहला मौका होगा जब शाहरुख छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।
इससे पहले साल 2013 में हुए आईपीएल में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने शाहरुख खान को राजधानी आने का न्योता दिया गया था। लेकिन फिल्म की शूटिंग के चलते वे रायपुर नहीं आ सके थे।
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘किंगÓ की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन इसके बावजूद आईपीएल मुकाबले के लिए उनका आना फैंस के लिए बड़ा आकर्षण बन गया है। वह अक्सर टीम के अहम मुकाबलों में स्टेडियम पहुंचकर खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाते रहे हैं। इससे पहले भी शाहरुख 6 अप्रैल को कोलकाता में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आए थे।
त्रिपाठी
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

