0-फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, आग लगने के कारणों का अब तक नहीं चला पता
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र स्थित वार्ड क्रमांक 04 खपरी रोड में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। एक मकान में अचानक आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार आग लगने की सूचना मिलते ही थाना कुम्हारी पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंचे। टीम ने आग पर काबू पाने और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान होमदास वैष्णव (40 वर्ष), लक्ष्मी वैष्णव (18 वर्ष), चांदनी (17 वर्ष) और दो वर्षीय गोपिका के रूप में हुई है। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और जांच जारी है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

