सोनपुर, 12 मई (आरएनएस)। सोनपुर प्रखंड के नयागाँव स्थित यूगल सिंह इंटर स्तरीय विद्यालय में कक्षा 9 में एडमिशन को लेकर हासिलपुर पंचायत के लगभग 40 बच्चे-बच्चियों को दिक्कत हो रही थी। नयागाँव पंचायत के विद्यालय प्रधानाध्यापक का कहना था कि दूसरे पंचायत के बच्चों का एडमिशन जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के बिना नहीं हो सकता। बच्चियों को दूसरे विद्यालय जाने में काफी परेशानी थी क्योंकि वह घर से लगभग चार किलोमीटर दूर था और नदी पार कर जाना पड़ता। आस-पास के गांव के लोगों को अपने बच्चों का एडमिशन गांव से बाहर दूर स्कूल में करवाना पड़ रहा था, जिससे काफी परेशानी होती थी और दूसरे पंचायत में एडमिशन नहीं हो रहा था।
ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर सांसद राजीव प्रताप रूडी और स्थानीय विधायक विनय सिंह से मिलकर समाधान की मांग की थी। सांसद की पहल पर भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने छपरा जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर बच्चों के हित में सुधार की बात कही। इसी पहल पर शिक्षा विभाग ने बच्चों के हित में सुधार किया और हासिलपुर पंचायत के बच्चों का नयागाँव पंचायत के विद्यालय में एडमिशन हो गया। इससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर भाजपा नेता उदय सिंह, पैक्स अध्यक्ष मुकेश सिंह, चंदन कुमार, प्रियांशु कुमार, राहुल कुमार, दिवाकर कुमार, रोहित कुमार, अंकित गोस्वामी, तारकेश्वर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। बच्चों ने इसके लिए सांसद राजीव प्रताप रूडी और विधायक विनय सिंह को धन्यवाद दिया।
00

