फतेहपुर(आरएनएस )। जनपद न्यायाधीय व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशानुसार मंगलवार को शहर के मुस्लिम इंटर कालेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पलाश गांगुली द्वारा बैठक व विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
विशेष जागरूकता शिविर का शुभारम्भ सचिव ने किया। कार्यक्रम का संचालन पराविधिक स्वयंसेवक शेखर, रामेन्द्र श्रीवास्तव व अवधेश ने किया। कार्यक्रम में आपसी, विवाद को कम करने से संबधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित सुलह समझौता केन्द्र का अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं। सचिव ने यह भी जानकारी दिया कि प्रत्येक तहसील स्तर पर जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा पराविधिक स्वयं सेवको की तैनाती आम जनमानस को सुलभ न्याय प्रदान किये जाने हेतु किया है। कार्यक्रम में अभ्यागत सचिव को प्रधानाचार्य डा0 मोहम्मद रफीक अहमद ने बुके व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। पराविधिक स्वयं सेवक शेखर, रामेन्द्र श्रीवास्तव व अवधेश एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

