फतेहपुर(आरएनएस )। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में ई-लाटरी का आयोजन किया गया। जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 में खरीफ 2026 के अन्तर्गत नि:शुल्क उर्द, मूंग बीज मिनीकिट एवं निर्धारित अनुदान की दर पर संकर धान बीज, ढेचा, बीज प्राप्त करने हेतु ई-लाटरी के माध्यम से कृषको का चयन हुआ। जिसका मैसेज कृषि निदेशालय द्वारा कृषक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्रेषित कर दिये गये है। इसलिए चयनित किसानों से अनुरोध है कि अपने विकास खण्ड में स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डार पर आधार कार्ड एवं खतौनी की छायाप्रति लेकर यथाशीघ्र पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से चयनित बीज प्राप्त करें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

