फतेहपुर 12 मई (आरएनएस )। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम नवलापुर के समीप चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से 51 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र तारापुर गांव निवासी सुबराती खान का पुत्र मुन्ना मंगलवार की सुबह बाइक से शहर आ रहा था। जब वह नेवलापुर स्र्पोट्स कालेज के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार चार पहिया ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पुलिस ने जिला चिकित्सालय मोर्चरी पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक का छोटा भाई लाल मोहम्मद ने दी हैै।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

