कुशीनगर, 12 मई (आरएनएस)। जनपद के हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती के लापता होने के एक माह बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। युवती के परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अनुपम सिंह पुत्री रामकेवल सिंह बीते 3 अप्रैल 2026 को अचानक घर से कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि लापता युवती की उम्र करीब 18 वर्ष, रंग गोरा और लंबाई लगभग 5 फुट है। परिजन और पुलिस दोनों ही संभावित स्थानों पर उसकी तलाश में लगे हुए हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

