0-गिरफ्तार के निजी सुरक्षा अधिकारी से 24 कारतूस बरामद
कोलकाता,12 मई (आरएनएस)। ‘बांग्ला पोक्खो’ के संस्थापक गार्गा चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोलकाता पुलिस की साइबर सेल ने आज उन्हें गिरफ्तार किया। उन पर विधानसभा चुनावों से पहले भड़काऊ बयान देने का आरोप है। गार्गा पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के बारे में अफवाहें फैलाने का भी आरोप है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गर्गा चटर्जी को कोलकाता के देशप्रिया पार्क इलाके से हिरासत में लिया गया। खबरों के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान उनके निजी सुरक्षा अधिकारी से 24 कारतूस बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद की गई टिप्पणियों के संबंध में उत्तर कोलकाता जिला निर्वाचन अधिकारी स्मिता पांडे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय नंद ने कहा है कि गार्गा चटर्जी ने सोशल मीडिया पर ईवीएम से छेड़छाड़ और चुनाव प्रक्रिया में गड़बडिय़ों के बारे में पोस्ट किया था। इससे राजनीतिक पार्टियों के बीच अलग-अलग धारणाएं बनीं। भ्रम पैदा हुआ। पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि डीईओ ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। यह एक मामला दर्ज किया गया था। उन्हें दो बार नोटिस जारी किया गया। वे पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें दो बार नोटिस जारी किया गया। वे पुलिस के सामने पेश नहीं हुए. इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कोलकाता में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर मामला भी दर्ज किया था। इसमें वे बार-बार पोस्ट कर रहे थे। अलग-अलग समुदायों के बारे में अलग-अलग बातें लिख रहे थे। इससे समाज में मतभेद पैदा होते हैं। उस मामले में भी एक केस दर्ज किया गया था. उन्हें इस मामले में भी शामिल किया जाएगा।
पुलिस इस पूरे मामले में इस बात की जांच कर रही है कि चटर्जी को सुरक्षा कवर कैसे मिल रहा था। उनके पास या तो सरकार की तरफ से दिया गया पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर था या फिर सुरक्षाकर्मी। अधिकारी उस प्रक्रिया के तहत भी जांच कर रहे हैं, जिसके तहत इस तरह के सुरक्षा का इंतजाम किया गया था। बंगाल की राजनीति और सामाजिक सांस्कृतिक हलकों में चटर्जी को बांग्ला पोक्खो के फाउंडर के तौर पर जाना जाता है। इसे साल 7 जनवरी 2018 को शुरू किया था। यह संगठन बंगाली भाषा, संस्कृति और स्थानीय अधिकारों की सुरक्षा की वकालत करता है। चटर्जी ने कोलकाता मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पूरा किया है।उसके बाद हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की। पिछले कुछ सालों में उन्हें राजनीतिक तौर पर तृणमूल कांग्रेस के करीब माना गया है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

