-टापटेन के बकायेदारों का कर्ज है 77 लाख से ज्यादा का बकाया
सोहावल-अयोध्या 12 मई (आरएनएस)। तहसील क्षेत्र से जुड़े बकायेदारों ने राजस्व विभाग को संकट में डाल दिया है। मात्र 10 बड़े बकायेदारों से की जाने वाली वसूली 77 लाख से ऊपर पहुंच चुकी है। जिनसे वसूल पाना वसूली टीम में लगे राजस्व कर्मियों को भारी पड़ रहा है। 77 लाख 41हजार 20 रूपये तहसील के टापटेन बकायेदारों की सूची दीवारों पर लिखी गई है।जिनमें बकायेदारों के नाम अंकित हैं। सोहावल और मसौधा दोनों विकास खण्ड से जुड़े बकायेदारों में सर्वाधिक संख्या सोहावल के बकायेदारों की है। जिनमें एक बकायेदार की सर्वाधिक बकायेदारी 12 लाख से ऊपर है । इस विकास खण्ड खंड से टाप टेन बकायेदारों में 7 लोग हैं। जबकि मसौधा के बकायदारों की संख्या 3 दर्ज है। सूची के इन टापटेन बकायेदारों की बकायेदारी की वसूली तहसील प्रशासन के लिए मुसीबत बन चुकी है। पूंछे जाने पर तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बकायेदारों को खोजकर वसूली के लिए टीम बनाई गयी है। जल्द ही इन पर कर वसूली के साथ और कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

