अयोध्या 12 मई (आरएनएस)। भारतीय डाक विभाग अयोध्या मंडल द्वारा आमजन को आधार संबंधी सेवाएं अधिक सुगम, सुलभ एवं सुविधाजनक रूप से उपलब्ध कराने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। अब प्रत्येक रविवार को भी आधार सेवाएं लोगों को मुहैया होंगी। इसका शुभारंभ 17 मई से होगा। डाक अधीक्षक अयोध्या मण्डल मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्य दिवस के अलावा अब प्रत्येक रविवार को आधार सेवाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिसके तहत नागरिकों को आधार नामांकन, आधार में नाम संशोधन, पता परिवर्तन, मोबाइल नंबर अपडेट, जन्मतिथि संशोधन, बायोमेट्रिक अपडेट सहित विभिन्न आधार संबंधी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

