अयोध्या 12 मई (आरएनएस)। का.सु. साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी ने छात्रों के हित एवं उनके सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए संस्कृत विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रामलाल विश्वकर्मा को छात्र-कल्याण अधिकारी नियुक्त किया है।
डॉ. विश्वकर्मा की नियुक्ति पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर प्रोफेसर अशोक कुमार राय, प्रोफेसर प्रणय कुमार त्रिपाठी, प्रोफेसर आशुतोष त्रिपाठी, प्रोफेसर पवन कुमार सिंह, प्रो. अजय कुमार सिंह, मुख्य नियन्ता डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह, डॉ. असीम त्रिपाठी, आक्टा अध्यक्ष डॉ. जनमेजय तिवारी, डॉ मुकेश कुमार पाण्डेय, डॉ रवि कुमार चौरसिया, डॉ सन्दीप वर्मा, डॉ अनूप पाण्डेय, डॉ. प्रशान्त पाण्डेय सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. रामलाल विश्वकर्मा अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं समर्पण के साथ करते हुए छात्र-हित से जुड़े कार्यों को नई दिशा प्रदान करेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

