प्रयागराज 14 मई (आरएनएस)। श्रृंगवेरपुर धाम को राम वन गमन पत्र से जोडऩे की मांग काफी दिनों से चली आ रही थी जिसे वर्तमान सरकार ने पूरा किया। चित्रकूट व बादा की तरफ से आने वाले लोगों को श्रींगरपुर धाम में उतरने और चढऩे के लिए कोई रास्ता नहीं दिया गया और श्रृंगवेरपुर धाम को अछूता छोड़ दिया गया। जिसका क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
काफी मस्कत के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अमरपाल सिंह क्षेत्रीय लोगों जिसमें विनोद कुमार ओझा , राष्ट्रीय रामायण मेला श्रृंगवेरपुर के उपाध्यक्ष व अधिवक्ता सियाराम सरोज, बलराम सिंह प्रदीप कुमार अधिवक्ता अनिल कुमार दुबे, सर्वेश कुमार सिंह शाहित अन्य लोगों ने मिलकर इस गंभीर समस्या को रखा। जिस पर अधिकारी द्वारा स्वीकार किया कि गलती हुई है जिसे जल्दी सुधार कर लिया जाएगा।
इस मौके पर सियाराम सरोज ने कहा कि यह श्रृंगवेरपुरधाम के पास से जल्द रास्ता ना दिया गया तो क्षेत्रीय लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

