सेंट पीटर्स कप वनडे क्रिकेट में सोनामती ने लूकरगंज क्लब को हराया
प्रयागराज 14 मई (आरएनएस)। आनंद कुमार यादव के (134 रन, 100 गेंद, 14 चौके, छह छक्के) एवं आदर्श सिंह (104 रन, 73 गेंद, नौ चौके, छह छक्के) के शतकों और दिव्यांशु यादव (77 रन, 49 गेंद, नौ चौके, चार छक्के) की आतिशी पारी से सोनामती क्लब ने लूकरगंज क्लब को 145 रन से हराकर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
सोनामती क्लब ने गुरुवार को अपने मैदान पर 50 ओवर में 7 विकेट पर 401 रन (आनंद कुमार यादव 134, आदर्श सिंह 104, दिव्यांशु यादव 77, कार्तिकेय श्रीवास्तव 2/30, राजकमल वर्मा 2/86, शुभम पाल 1/48, ईशान 1/87) बनाए। जवाब में लूकरगंज क्लब की टीम 50 ओवर में सात विकेट पर 256 रन (कार्तिकेय श्रीवास्तव 58, रिशप ठाकुर 46, राघवेंद्र श्रीवास्तव 37, हर्ष पांडेय 30 नाबाद, अभिषेक अग्रहरी 20, शिवम केसरवानी 3/31, प्रेरक पाल 2/39, मानव सिंह व आर्यन प्रजापति एक-एक विकेट) ही बना सकी। आनंद कुमार यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

