प्रयागराज 14 मई (आरएनएस)। प्रियांशु के शतक (105 रन नाबाद, 42 गेंद, 15 चौके, छह छक्के) के दम पर भानु प्रताप सिंह क्लब ने रतन लाल क्लब को आठ विकेट से हराकर केएस स्पोट्र्स अंडर-16 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
चक हरिहर वन झूसी मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में रतन लाल क्लब ने 29.1 ओवर में 145 रन (अक्षत अवस्थी 60, वैदिक दीक्षित 18, हेमंत कुमार 15, दिव्यांश यादव 3/22, शशांक मौर्य 3/29, नितेश यादव 2/26) बनाए। जवाब में भानु प्रताप सिंह क्लब ने 15 ओवर में दो विकेट पर 147 रन (प्रियांशु 105 नाबाद, अंकुर यादव 26, मोहम्मद अनस 1/14, गोविंद गुप्ता 1/36) बना लिए। प्रियांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

