प्रयागराज 14 मई (आरएनएस)। खेलगांव पब्लिक स्कूल ए ने डीएसए क्लब को दो रन से हराकर डीआरएम कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
डीएसए मैदान पर बुधवार रात खेले गए मैच में खेलगांव पब्लिक स्कूल ए ने 21 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन (आयुष्मान सिंह 56, श्रेयांश शर्मा 55, आयुष सिंह 2/27, रुद्र 1/20, शिवांश केसरवानी 1/31) बनाए।
जवाब में डीएसए क्लब की टीम 21 ओवर में चार विकेट पर 158 रन (यशराज 75 नाबाद, शिवांश केसरवानी 29, प्रत्यक्ष, नक्ष कुमार सिंह व पार्थ सिंह एक-एक विकेट) बना लिए। श्रेयांश शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

