प्रयागराज 14 मई (आरएनएस)। कोरांव थाने से जुड़े एक दरोगा और एक सिपाही को कार्य में लापरवाही बरतने और रिश्वतखोरी के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। डीसीपी ने यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से की, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। डीसीपी ने चेतावनी दी है कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
कोरांव थाने में तैनात दरोगा गिरीश राय एक सड़क दुर्घटना की विवेचना कर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने मामले में दोषी चालक को बदल दिया। इस संबंध में पीडि़त ने हाल ही में पुलिस कमिश्नर से लिखित शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर डीसीपी ने मामले की गंभीरता से जांच कराई, जिसमें दरोगा द्वारा आरोपी के नाम की हेराफेरी का आरोप सही पाया गया। कमिश्नर के आदेश पर दरोगा गिरीश राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
बड़ोखर चौकी में तैनात सिपाही सुमित नारायण पर एक मामले में रिश्वत लेने का आरोप था। एक महिला ने यमुनापार के डीसीपी विवेक चंद्र यादव से इसकी शिकायत की। महिला की शिकायत के आधार पर हुई जांच में सिपाही सुमित नारायण को दोषी पाया गया। इसके बाद डीसीपी ने सिपाही को भी निलंबित कर दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

