जय त्रिवेणी जय प्रयाग सेवा समिति (संगम महाआरती समिति) करेगा आयोजन
प्रयागराज 14 मई (आरएनएस)। जय त्रिवेणी जय प्रयाग महाआरती समिति के अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 10 दिवसीय गंगा दशहरा कार्यक्रम की शुरुआत 17 मई दिन रविवार से 27 मई दिन बुधवार तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि 17 मई को कार्यक्रम की शुरुआत महंत श्री बलबीर गिरी जी महाराज श्री लेटे हनुमान मंदिर संगम क्षेत्र (निरंजनी अखाड़ा) एवं श्री महंत यमुना पूरी जी महराज सचिव महानिर्वाणी अखाड़ा के करकमलों द्वारा मूर्ति स्थापना एवं दीप प्रज्वलन के साथ महाआरती करके की जाएगी।
तत्पश्चात 17 मई से 27 मई तक हर दिन अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें भजन संध्या, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भरतनाट्यम जैसे अनेक कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों एवं गायकों द्वारा आयोजित किए जाएंगे। 27 मई को कार्यक्रम के समापन पर महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जो सुबह 7 बजे से शुरू होकर भक्तों के आने तक अनवरत चलता रहेगा। अध्यक्ष प्रदीप पांडे ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महाआरती में शामिल हो एवं पतित पावनी मां गंगा का प्रसाद ग्रहण करे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

