प्रयागराज 14 मई (आरएनएस)। परमार्थ निकेतन त्रिवेणी पुष्प की मुनि सेना द्वारा से नया गंगा सेवा अभियान के अंतर्गत गंगा तटों की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान प्रयागराज के समस्त गंगा तटों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ- सफाई कर स्वच्छता का संदेश के माध्यम से जागरूक किया जाएगा।
इस संबंध में डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि यह अभियान स्वामी चिदानंद मुनि के आशीर्वाद एवं उनकी प्रेरणा से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था एवं जीवन का आधार हैं। गंगा की स्वच्छता एवं संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि परमार्थ त्रिवेणी पुष्प के सभी सहयोगियों, गंगा प्रेमियों, पर्यावरणविदों, प्रकृति प्रेमियों एवं युवाओं के सक्रिय सहयोग से समाज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा गंगा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।
यह स्वच्छता अभियान अब प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत गंगा तटों एवं संगम क्षेत्र के आसपास सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

