कुशीनगर, 14 मई (आरएनएस)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील किया है कि भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें।
उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में स्व-गणना की प्रक्रिया 07 मई से 21 मई तक संचालित की जा रही है। इस अवधि में नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल ह्यद्ग.ष्द्गठ्ठह्यह्वह्य.द्दश1.द्बठ्ठ?? पर जाकर अपने परिवार एवं मकान संबंधी विवरण दर्ज कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सही जानकारी, सही गणना और सही विकास के उद्देश्य से प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। जनगणना देश के विकास की मजबूत आधारशिला है तथा इसके माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, आवास एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी रूपरेखा तैयार की जाती है।? स्व-गणना पोर्टल पर जानकारी भरने एवं सबमिट करने के उपरांत प्रत्येक परिवार को एक आईडी प्राप्त होगी। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध है कि उक्त आईडी को सुरक्षित रखें तथा गणनाकर्मी के भ्रमण के समय उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत घर-घर सर्वेक्षण (मकान सूचीकरण) कार्य आगामी 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक किया जाएगा। जिसमें प्रगणक द्वारा क्षेत्र के प्रत्येक मकान का विवरण सत्यापित करेंगे। जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 8(1) के अंतर्गत नागरिकों से परिवार एवं मकान संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली जाएगी, जिनमें मुख्य रूप से- मकान संख्या एवं उपयोग, पेयजल, शौचालय एवं विद्युत व्यवस्था,रसोई ईंधन एवं घरेलू सुविधाएं, परिवार के सदस्यों का विवरण, शिक्षा एवं सामाजिक जानकारी, घरेलू उपकरणों एवं वाहनों की उपलब्धता,परिवार द्वारा सर्वाधिक उपयोग किए जाने वाले मुख्य अनाज आदि से संबंधित जानकारी शामिल है।
जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील किया है कि वे जनगणना पोर्टल पर सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें। यदि परिवार में चावल एवं गेहूं दोनों का उपयोग होता है, तो उस अनाज का उल्लेख करें जिसका उपयोग परिवार में सबसे अधिक मात्रा अथवा सबसे अधिक बार किया जाता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

