-कार्य समय से पूर्ण कराने के दिए निर्देश
अयोध्या 14 मई (आरएनएस)। मण्डलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में ग्रीन गैस द्वारा पीएनसी और सीएनजी सप्लाई परियोजना के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, उप निदेशक पर्यटन सहित कार्यदायी संस्था के लोग उपस्थित रहे। बैठक में सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, रामपथ, सीता रसोई, सीबीसी प्लांट, पीएनजी नेटवर्क आदि ग्रीन गैस से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मण्डलायुक्त ने कहा कि ग्रीन गैस परियोजना पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना से संबंधित कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए, जिससे आमजन को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। बैठक में ग्रीन गैस पाइपलाइन विस्तार, कनेक्शन उपलब्धता, सुरक्षा मानकों तथा जन जागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में कार्यदायी संस्था ने अवगत कराया कि कुछ स्थानों पर जल निगम के कार्य की वजह से गैस पाइपलाइन का कार्य प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में मंडलायुक्त महोदय ने निर्देश दिया कि जल निगम के साथ एक बैठक कर आपसी समन्वय बनाकर समस्या का समाधान करते हुए कार्य को समय से पूर्ण कराया जाए। इसके अलावा भी यदि किसी प्रकार की बाधा आती है तो उच्च अधिकारियों के संज्ञान में अवश्य लाया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि आमजन को पीएनजी के लिए जागरूक भी किया जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं ग्रीन गैस कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

