अयोध्या 14 मई (आरएनएस) कांग्रेस जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा धान के एम एसपी 72 रुपया प्रति कुंतल बढ़ोतरी को बहुत काम बताते हुए सरकार को किसान विरोधी कहा उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने किसानों को उनकी उपज का दोगुना मूल्य दिलाने का वादा किया था जिसे पूरा ना कर भाजपा किसानों के साथ धोखा कर रही है उन्होंने कहा धान के बुवाई सिंचाई आदि में जो खर्च हो रहा है वह नहीं निकल पा रहा है इसलिए धान का मूल्य कम से कम 3000 रूपये प्रति कुंतल देना चाहिए श्री सिंह ने कहा किसान जब आज सरकारी खरीदकेंद्र पर अपनाधान गेहूं बेचने जाता है वहां सरकारी खरीद केंद्र बंद रहता है किसानों को अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए मजबूर होकर दुकानदारों कोबेचना पड़ता है जो सरकारी मूल्य से बहुत कम होता है श्री सिंह भाजपा सरकार से मांग की जहां-जहां गेहूं धानखरीद केंद्र खुला है वहांप्रतिदिन किसानों के गेहूंधान की खरीद हो उन्हें वापस न जाना पड़े।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

